shobhit University Gangoh
 

कभी विलम्ब नहीं करना चाहिए शुभ कार्य में: मनोज महाराज

कभी विलम्ब नहीं करना चाहिए शुभ कार्य में: मनोज महाराज
  • सहारनपुर में श्रीराम कथा में ज्ञान की अमृतवर्षा करते मनोज जी महाराज।

सहारनपुर [24CN] । श्रीकृष्ण सेवा परिवार ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित श्रीराम कथा का आज हवन यज्ञ के साथ विश्राम हो गया। कथाव्यास मनोज जी महाराज ने कहा कि शुभ कार्य करने में कभी विलम्ब नहीं करना चाहिए। गढ़वाल सभा भवन में आयोजित श्रीराम कथा में ज्ञान की अमृतवर्षा करते हुए कथाव्यास मनोज जी महाराज ने कहा कि रामजी की सम्पूर्ण कथा प्राणीमात्र के लिए मर्यादा की सुखद अनुभूति है। लोकाभिराम प्रभु राम के पदचिन्ह अनुकरणीय हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की आवश्यकता की ओर सावधान होकर आगे बढऩे की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह संसार भगवान की कृपा से ही चल रहा है। कलयुग में कीर्तन प्रधान, रामनाम दृढ़ आधार है। यज्ञ करने से वातावरण पवित्र हो जाता है।

उन्होंने कहा कि यदि राजा तपस्वी है तो उसके राज्य की प्रजा भी तपस्वी होगी। जैसे झरने ऊपर से प्रवाहित होते हैं, ऐसे ही राजगद्दी के गुण-अवगुण से समाज भी प्रभावित होता है। इस दौरान महामंडलेश्वर बाबा रिजब दास, महेश नारंग, रामकुमार चमोली, पंकज पांडेय, रमेश चंद शर्मा, संजीव गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अजय शर्मा, गोपाल शर्मा, अज्जू, कुंदन बिष्ट, रमाकांत कौशिक, डा. नीलू राणा, सुशील त्यागी, हरिश्याम शर्मा, बलजीत जायसवाल, माधोराम सिंघल, बिजेंद्र वालिया, सुक्कड़ सिंह, संध्या शर्मा, प्रेमलता कौशिक, नीलम गुप्ता, मिनाक्षी मित्तल, आशा सिंह, सलूनी शर्मा, बाला शर्मा, उषा राठौर, संगीता जैन, सुनीता आदि सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Jamia Tibbia