नारी उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: मंजू चौधरी

- महिलाओं को नारीशक्ति मिशन के बारे में जानकारी देती महिला एसआई मंजू चौधरी
देवबंद [24CN] : बुधवार को गांव साखन कला स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में नारी मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव की समस्त महिलाओं को सुरक्षा मुहैया कराने करने की बात कहते हुऐ महिला एसआई मंजू चौधरी ने कहा कि नारी उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और किसी भी महिला को कोई समस्या हो तो वह तुरंत उनसे संपर्क कर अपनी समस्या बता सकती है।
कार्यक्रम में उपस्थित गांव की एक महिला शरीफन पत्नी मजीद ने अपनी समस्या से अवगत कराते हुऐ मेरे बच्चे मुझसे अलग रहते हैं जिस कारण खर्च वहन करना मेरे लिए बड़ी समस्या बन गया है मेरी समस्या का समाधान कीजिए। मंजू चैधरी ने ग्राम प्रधान नरेंद्र कुमार’ को शरीफन की वृद्धावस्था पेंशन बनवाने व जल्द से जल्द अन्य सुविधा मुहैया कराने के लिए निर्देश दिए।
इस दौरान महिला एसआई मंजू द्वारा सभी हैल्पलाईन नम्बर लिखे पंपलेट महिलाओं को दिये गये। प्राथमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक परवीन ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा में चलाई गई नारी सशक्तिकरण मिशन के बारे में जानकारी दी और कहा कि अब महिलाओं को डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि प्रदेश सरकार ने गुंडाराज खत्म कर दिया है और महिलाएं कहीं पर भी जाने में असुरक्षित महसूस नहीं करती।
इस दौरान मिशन शक्ति कार्यक्रम में एंटी रोमियो प्रभारी सत्येंद्र सिंह, तल्हेडी चौकी बीट अधिकारी शिखा शर्मा, बीट अधिकारीं कपिल प्रधान, महिला कॉन्स्टेबल पायल मान, सोनिका दांगी, ग्राम प्रधान नरेंद्र कुमार, सहायक अध्यापक मनोज कुमार व गांव की काफी सख्ंया में महिलाएं उपस्थित रही।