मंजू बनी पश्चिमी उत्तर प्रदेश इकाई की अध्यक्ष

मंजू बनी पश्चिमी उत्तर प्रदेश इकाई की अध्यक्ष
  • सहारनपुर में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के कार्यक्रम में शामिल व्यापारी।

सहारनपुर [24CN]। भारतीय संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के कार्यक्रम में मंजू गुप्ता को महिला इकाई की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष व रमन गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

बेहट रोड पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भारतीय संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष आशीष वैश्य ने कहा कि वैश्य समाज को संगठित करना ही उनका उद्देश्य है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला इकाई की नवनियुक्त अध्यक्ष मंजू गुप्ता व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रमन गुप्ता ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने का काम करेंगे। इस दौरान स्वाति वैश्य, अनामिका शर्मा, पूजा जैन, राखी सिंघल, वीना मित्तल, अपर्णा मिश्रा, शलभ सिंघल, राजा सैनी, संजय शर्मा, निशांत गुप्ता आदि मौजूद रहे।