मांझी का पलटवार: नीतीश फिर भाजपा के साथ बनाएंगे सरकार, तेजस्वी को बस दिखा रहे लॉलीपॉप

पटना। जीतन राम मांझी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पलटवार किया है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि बीजेपी से मिलने के क्या प्रमाण हैं नीतीश के पास।
मांझी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आपके मन में सवाल होगा कि 13 जून को बिहार मंत्रिमंडल से संतोष सुमन का इस्तीफा क्यों हुआ। इसका क्या कारण हो सकता है। इस पर संतोष की प्रतिक्रिया आ चुकी है।
जीतन राम मांझी ने आगे कहा कि नीतीश फिर से एनडीए में मिल जाएंगे और वह तेजस्वी को सीएम नहीं बनाएंगे। उन्होंने कहा कि क्या नीतीश ने बीजेपी के साथ सरकार नहीं बनाई थी।
मांझी ने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव को नीतीश बस लॉलीपॉप दिखा रहे हैं। यदि उनके पास मेरे भाजपा से मिलने सबूत हों तो दिखाएं।