10 सीटों पर BJP और AAP में कांटे का मुकाबला, मनीष सिसोदिया पीछे

चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान में आम आदमी पार्टी 50 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 19 सीटों पर आगे है। तीसरा राउंड में पटपड़गंज से मनीष सिसोदिया 500 वोट से पीछे चल रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच चल रही सीधे जंग चुनावी परिणाम में भी नजर आ रहे हैं। अब तक सामने आए रूझानों पर गौर करें तो 10 सीटें ऐसी हैं जिन पर भाजपा और आप के बीच कांटे का मुकाबला है। इनमें से चार सीट पर जहां भाजपा ने बढ़त बनाई है तो छह सीट पर आप प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। निश्चित तौर पर ये 10 सीट दोनों पार्टियों के जीत-हार का अंतर कम-ज्यादा करेंगी।
तीसरा राउंड में पटपड़गंज से मनीष सिसोदिया 500 वोट से पीछे चल रहे हैं।
दिल्ली विधानसभा की दस सीटें लगातार चर्चा बनी हैं। विश्वास नगर, सीलमपुर, शकूरबस्ती, हरिनगर, तुगलकाबाद, लक्ष्मीनगर, नजफगढ़, मॉडल टाउन, छतरपुर और पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में चुनावी परिणाम के रूझान लगातार बदल रहे हैं।