दिल्ली आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- आरोपों में दम नहीं

दिल्ली आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- आरोपों में दम नहीं

New Delhi : दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े सीबीआई मामले में आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत मिली है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें इस मामले में बरी कर दिया. अदालत ने कहा कि मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सीबीआई द्वारा लगाए गए आरोपों में दम नहीं है और किसी आपराधिक षड्यंत्र का प्रमाण भी सामने नहीं आया. अदालत ने यह भी टिप्पणी की कि अभियोजन पक्ष अपना मामला साबित करने में विफल रहा. इसी आधार पर मनीष सिसोदिया को शराब नीति से जुड़े सीबीआई मामले में आरोपों से मुक्त कर दिया गया.


Leave a Reply