श्रीमद भागवत कथा के शुभारम्भ पर निकाली मंगल जल कलश यात्रा

- सहारनपुर में भव्य मंगल जलकलश यात्रा निकालती श्रद्धालु महिलाएं।
सहारनपुर [24CN]। श्रीमद भागवत कथा के शुभारम्भ पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य मंगल जलकलश यात्रा निकाली गई। मंगल जल कलश यात्रा का श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। लेबर कालोनी में श्रीमद भागवत महापुराण कथा के शुभारम्भ पर कथाव्यास स्वामी कालेंद्रानंद महाराज के सानिध्य में भव्य मंगल जलकलश यात्रा निकाली गई।
मुख्य यजमान दिनेश पूनम धीमान ने परिवार सहित श्रीमद भागवत महापुराणा एवं कथाव्यास कालेंद्रानंद महाराज का पूजन कर श्रीमद भागवत महापुराण को सिरोधार्य किया। जलकलश यात्रा में 108 महिलाएं मंगल जल कलश सिरोधार्य कर चल रही थी। सर्वप्रथम धर्मध्वजा एवं गजरथ पर भगवान श्रीगणेश जी आरूढ़ थे। भागवत रथ पर कथाव्यास स्वामी कालेंद्रानंद महाराज चल रहे थे। जबकि राधा-कृष्ण एवं शिव-पार्वती की श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। बैंडबाजों पर बज रही धार्मिक धुनें माहौल को भक्तिमय बना रही थी। मंगल जलकलश यात्रा का अनेक स्थाना पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
कथास्थल पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने श्रीमद भागवत ज्ञान की अमृतवर्षा करते हुए कहा कि श्रीमद भागवत कथा श्रवण करने से त्रैताप, दैहिक, दैविक एवं भौतिक की परम शांति प्राप्त होकर जीव को संसार में सुख-समृद्धि एवं मोक्ष प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद भागवत महापुराण महा अमृत स्वरूप है जिसके पान करने से जीवात्मा कर्म बंधन से मुक्त होकर मोक्ष प्राप्त कर श्रीहरि के चरणबिंद के परम आनंद को प्राप्त कर लेता है। उन्होंने कहा कि जीव को समर्पित भाव से भक्ति कर जीवन को श्रीहरि चरणों में अर्पण करना ही मोक्ष है।
इस दौरान आचार्य अजित शर्मा, पं. योगेश तिवारी, ऋषभ शर्मा, वासुदेव वत्स, सोनू धीमान, रमेश शर्मा, नरेश चंदेल, चेतन सैनी, धर्मेंद्र भारद्वाज, राघव शर्मा, सोहन शर्मा, पूनम, रेखा, राधा, कमला, कविता आदि मौजूद रहे।