मंडी पुलिस ने शराब तस्कर सहित पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, जेल भेजा

मंडी पुलिस ने शराब तस्कर सहित पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, जेल भेजा

सहारनपुर। मंडी कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर, तीन वारंटी और एक अवैध चाकू रखने के आरोपी सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा और उपनिरीक्षक प्रताप दत्त शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान लालदास रोड पर कब्रिस्तान के पास से सुल्तान पुत्र हाजी मेहरबान निवासी बेहट अड्डा, काली के मंदिर के पास, बेहट रोड, थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से देशी शराब महबूबा मार्का के 22 पव्वे बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान किया।

वहीं, प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा, उपनिरीक्षक कृष्णपाल सिंह और उपनिरीक्षक विपिन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें इकबाल पुत्र वहीद और अहसान उर्फ पप्पू पुत्र जहीर निवासी मोहल्ला खाताखेड़ी, पानी की टंकी के पास को खाताखेड़ी से गिरफ्तार किया गया। जबकि हारून उर्फ राजू पुत्र भूरा उर्फ इमरान निवासी जैन कॉलोनी, रहमानी मस्जिद के पास को जैन कॉलोनी से पकड़ा गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया।

इसके अलावा, पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान एक अन्य आरोपी को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा और उपनिरीक्षक सुशील पंवार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया।