मानव शर्मा सुसाइड केस: आपसी सहमति से तलाक लेने के लिए थे राजी, पत्नी के आरोप और बहन की सफाई; पढ़ें अब तक का अपडेट

मानव शर्मा सुसाइड केस: आपसी सहमति से तलाक लेने के लिए थे राजी, पत्नी के आरोप और बहन की सफाई; पढ़ें अब तक का अपडेट
आगरा। टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा और पत्नी निकिता शर्मा आपसी सहमित से तलाक लेने के लिए राजी थे। यह जानकारी शुक्रवार को मृतक की बहन आकांक्षा ने दी। उन्होंने बताया कि दोनों तलाक के लिए आवेदन करने के लिए ही आगरा आए थे। पापा ने वकील से भी समय ले रखा था।आगरा आने के अगले दिन आवेदन करना था। मायके जाने के बाद निकिता ने तलाक देने से इनकार कर दिया। ससुरालियों ने भी कानूनी कार्रवाई का डर दिखाया। ससुराल में उसे धमकी भी मिली। इसी के बाद भाई ने डर गया और उसने आत्महत्या कर ली।

जनवरी में काट ली थी कलाई

मानव शर्मा ने जनवरी 2025 में आत्महत्या करने के लिए हाथ की कलाई काट ली थी। इसकी पुष्टि मृतक की बहन आकांक्षा ने की। उन्होंने बताया कि जनवरी में मानव को पत्नी के अतीत के बारे में जानकारी मिली। इससे आहत होकर उसने मुंबई में अपनी कलाई काट ली थी। इसके बाद मानव ने ही पिता नरेंद्र शर्मा व मां नीलम शर्मा को बुलाया था। मां-बाप तीन दिन मुंबई में रुके और दोनों को समझाकर घर आ गए थे। इसके बाद से सबकुछ ठीक चल रहा था।

दिवाली के बाद घर आए थे दोनों

मानव शर्मा शादी के बाद पत्नी आकांक्षा को लेकर मुंबई चला गया। यहां उसने पत्नी की नौकरी विप्रो कंपनी में ट्रेनी के रूप में लगवा दी थी। बीच में दोनों का घर आना-जाना रहा। 23 फरवरी से पहले मानव पत्नी के साथ दिवाली पर घर आया था।

मोहल्ले में है कम बोलचाल

मानव शर्मा का घर डिफेंस कालोनी में है। परिवार के लोगों की मोहल्ले के लोगों से कम ही बोलचाल है। शुक्रवार को भी मानव के घर का गेट बंद था और घर के बाहर सन्नाटा छाया हुआ था। आसपास के लोगों ने बताया कि मानव का परिवार मोहल्ले के लोगों से कम ही मतलब रखता है। मां-बाप मीडिया के सामने नहीं आए।

एक-दूसरे को नहीं जानते थे दोनों परिवार

मानव शर्मा और निकिता की शादी 30 जनवरी 2024 को हुई थी। शादी से पहले दोनों परिवार एक-दूसरे को नहीं जानते थे। मानव की बहन आकांक्षा ने बताया कि उनके एक रिश्तेदार से निकिता के परिवार का रिश्ता था। उन्होंने ही शादी कराई थी। माता-पिता ने अपने सामर्थ्य के अनुसार धूमधाम से शादी की। शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों के संबंधों में दरार आ गई।

निकिता के मायके में लटका था तालामुंबई से आने के बाद निकिता 23 फरवरी को पिता के बीमार होने पर अपने मायके बरहन गई थी। खुद मानव उसे यहां छोड़कर आया था। 24 फरवरी की सुबह 5 बजे मानव ने आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम निकिता के मायके पहुंची तो यहां ताला लटका मिला। पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। पुलिस पत्नी सहित अन्य आरोपितों के मोबाइल फोन की लोकेशन जांच रही है।एसीपी सदर विनायक भोसले ने मीडिया के माध्यम से कहा कि आरोपित अपना पक्ष पुलिस के सामने रखें। निष्पक्षता के साथ मामले में कार्रवाई की जाएगी।