मानव कल्याण मंच ने उपनिबंधक कार्यालय को व्हील चेयर भेंट की

- उपनिबंधक कार्यालय को व्हील चेयर भेंट करते मंच के सदस्य।
देवबंद [24CN] : नगर में समाज सेवा की अग्रणी संस्था मानव कल्याण मंच द्वारा उपनिबंधक विभाग को एक व्हील चेयर प्रदान की गई। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी देवबंद ने कहा कि समाजसेवा एक शैक्षिक विद्या है जो सामुदायिक संगठन एवं अन्य विधियों द्वारा लोगो एवं समूहों के जीवन स्तर को उन्नत बनाने का प्रयत्न करता है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी ने कहा कि हमे हमेशा जरूरतमंदों की जिन्दगी की तकलीफों को कम करने का प्रयास करना चाहिए।उपनिबंधक विभाग के प्रभारी मनोज त्यागी ने मानव कल्याण मंच का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया, तथा कहा कि व्हील चेयर होने से अब विकलांग व्यक्ति भी रजिस्ट्री दफ्तर में आसानी से अपनी पहुंच बना लेगा।
भाजपा लघु उधोग भारती के जिला संयोजक अजय सिंघल बिट्टू ने कहा कि मानव सेवा करना मनुष्य का परम धर्म है।
मंच संस्थापक अरुण अग्रवाल ने बताया कि दीन दुखियों की मदद करना हमारा मूल उद्देश्य है। तथा हमारी संस्था प्रत्येक माह एक सेवा कार्य का संकल्प लिए है।और इसे कई वर्षों से सार्थक कर रही है। कार्यक्रम में संयोजक राजू सैनी का विशेष योगदान रहा। इसअवसर पर अध्यक्ष सत्येंद्र जैन, राजीव गुप्ता, रविन्द्र चौधरी, विपिन भारतीय, विनोद जैन,सुशील कर्णवाल, राजीव शर्मा, राजकुमार जाटव, जितेंद्र कश्यप, श्याम चौहान, आदि उपस्थित रहे।