मानव कल्याण मंच निर्धन व जरूरतमंद छात्र छात्राओं को यूनिफॉर्म का किया वितरण

मानव कल्याण मंच निर्धन व जरूरतमंद छात्र छात्राओं को यूनिफॉर्म का किया वितरण
 स्कूल में बच्चों को युनिफार्म का वितरण करते मानव कल्याण मंच के पदाधिकारी व कार्यकर्ता
  • नई यूनिफॉर्म मिलने पर बच्चों के चेहरों पर दौडी खुशी की लहर
  • गरीब छात्र-छात्राओं की मदद करना ईश्वरीय कार्य

देवबंद: सामाजिक संगठन मानव कल्याण मंच द्वारा मंगलवार को रेलवे रोड स्थित शिव शिशु मंदिर स्कूल मे निर्धन व जरूरतमंद छात्र छात्राओं को यूनिफॉर्म का वितरण किया गया। नई यूनिफॉर्म हासिल कर बच्चों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक राज सिंघल ने कहा कि शिक्षा ग्रहण कर रहे  गरीब छात्र-छात्राओं की मदद करना ईश्वरीय कार्य है तथा आज के बच्चे कल का भविष्य हैं। हमें प्रत्येक स्थिति में अपने व देश का भविष्य बच्चों की मदद करनी चाहिए। प्रधानाचार्य अजय वर्मा ने मानव कल्याण मंच के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुऐ कहा कि मंच जाति संप्रदाय से ऊपर उठकर मानव सेवा कर रहा है। कहा कि इन आज के बच्चों में से ही कल कोई योग्य शिक्षक होगा कोई इंजीनियर होगा कोई व्यापारी होगा और बच्चे ही कल देश को आगे ले जाने का कार्य करेंगे। इसलिए हमें इन सब की हर संभव सहायता करनी चाहिए।

मंच के संस्थापक  अरुण अग्रवाल ने अपने संबोधन मे कहा कि मंच का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम जरूरत मंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है और मंच लगातार प्रत्येक माह सेवा कार्यक्रम कर रहा है। बताया कि हर व्यक्ति को प्रत्येक स्थिति में सभी निर्धनों की सहायता करनी चाहिए यदि गरीब बच्चों की सही समय पर मदद नहीं की गई तो कल के सभ्यसमाज के लिए एक समस्या खड़ी हो जायेगी। इससे बाल श्रम में भी बढ़ोतरी होती है यह बाद में एक सामाजिक समस्या बन जाती है। जैसा कि मानव कल्याण मंच प्रत्येक महा सेवा कार्य कर रहा है उस कड़ी में आज की इस माह के सेवा कार्य की मुख्य सहयोगी भाजपा नगर महिला मोर्चा अध्यक्षा डा0 कांता त्यागी व संजय सैनी हैं। कार्यक्रम का संचालन राजीव शर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भुवन किशोर, सुशील कर्णवाल, प्रमोद मित्तल, जितेंद्र कश्यप ,राकेश अग्रवाल ,संजय सैनी आदि उपस्थित रहे।