shobhit University Gangoh
 

मानव कल्याण मंच ने जरूरतमंदों को किया खाद्यान्न वितरण

मानव कल्याण मंच ने जरूरतमंदों को किया खाद्यान्न वितरण
  • अग्रणी समाजसेवी संस्था मानव कल्याण मंच द्वारा किए जा रहे नर सेवा नारायण सेवा के कार्यों की कड़ी में बुधवार को गरीब व जरूरतमंद लोगों को खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया गया।

देवबंद [24CN] :  मजनूवाला रोड स्थित स्कूल में हुए खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी अतुल पोरवाल ने कहा कि भूखे व्यक्ति की भूख मिटाना सबसे पुनीत कार्य है। मानव कल्याण मंच समय समय पर पुण्य के कार्य कर अपने दायित्व का निर्वाह कर रहा है। त्रिवेणी शुगर मिल के इंजीनियर राकेश जैन ने कहा कि आज के दौर में दुनिया के बहुत से लोग भरपेट खाना नहीं खा पाते हैं। संपन्न लोगों को भूखे व्यक्ति की मदद को आगे आना चाहिए।

मंच संस्थापक अरुण अग्रवाल ने बताया कि मंच १९९५ से लगातार दीन दुखियों की मदद कर रहा है। अध्यक्ष सत्येंद्र जैन व महासचिव सुशील कर्णवाल ने कहा कि संगठन भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य करता रहेगा। संचालन राजीव शर्मा ने किया। श्याम चैहान, नंदकिशोर नागर, प्रमोद मित्तल, कुलदीप कुमार दीप, अमन गोयल, राजू सैनी व राजेश सैनी मौजूद रहे

Jamia Tibbia