आदमखोर कुत्तों ने युवक पर हमला कर किया गंभीर रूप से घायल
- हिसंक कत्तो के हमले में घायल बेहोश पडा रजनीश
देवबंद [24CN]। अपने घर से मजदूरी करने जा रहे युवक पर जंगल में आदमखोर आवारा कुत्तों ने हमला कर युवक को बुरी तरह नोच डाला अत्यंत गंभीर अवस्था में युवक को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया जहां उसका उपचार जारी है।
देवबंद क्षेत्र के गांव तल्हेडी खुर्द निवासी रजनीश उर्फ काला पुत्र राकू मिरगपुर में मजदूरी का काम करता है बताया जाता है कि बुधवार को जब वह मजदूरी के लिए जा रहा था तो तल्हेडी खुर्द व ग्राम मानकी के रास्ते में पड़ने वाले जंगल में आदमखोर आवारा कुत्तों ने रजनीश पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह नोच डाला कुत्तों के हमले में रजनीश गंभीर घायल हो गया और वहां से गुजर रहे राहगीरों ने किसी प्रकार रजनीश को आदमखोर कुत्तों से बचाया और उसे नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गय जहां उसका उपचार जारी है।
कुत्तो ने 24 घंटो में कई लोगों को काटकर घायल कर दिया: मामूर
ग्राम प्रधान मानकी मामूर हसन ने बताया कि आवारा आदमखोर कुत्तों ने विगत 24 घंटों में कई लोगों को इसी रास्ते में काट खाया है। वह इस रास्ते के जंगल में आदमखोर कुत्तों द्वारा लोगो पर हमला करने की शिकायत प्रशासन से कर चुके हैं लेकिन इन्हें पकड़ने की कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की गई।
