क्षेत्र को भयमुक्त करना और महिला सुरक्षा पहली मेरी प्राथमिकता: रामकरण सिंह

- सीओ दुगा प्रसाद के ट्रासफर के बाद रामकरण सिंह बने देवबंद के नए पुलिस क्षेत्राधिकारी
देवबंद [24CN]: सीओं दुर्गा प्रसाद तिवारी के हस्तांतरण के बाद शुक्रवार को नए क्षेत्राधिकारी रामकरण सिंह ने देवबंद के नए सीओं के रूप में अपना पद ग्रहण कर लिया। इस दौरान उन्होने क्षेत्र को भय मुक्त और महिला सुरक्षा जैसी प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला।
गुरूवार को देवबंद के क्षेत्राधिकारी दुर्गा प्रसाद तिवारी का बलिया ट्रांसफर होने के बाद शुक्रवार को बेहट से आये रामकरण सिंह ने देवबंद सर्किल आॅफिसर का पद ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर अपने कार्यालय में उन्होने मिडिया कर्मीयों से बातचीत करते हुऐ बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता महिला सुरक्षा और क्षेत्र को भय मुक्त करना होगा। उन्होने कहा कि महिला सुरक्षा और आम जनता से सीधा संवाद उनकी पहली प्राथमिकता होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का काम करते हुए आम जनता से सीधे संवाद करेगी। शुक्रवार को देवबंद पहुंचे सीओं रामकरण सिंह ने चार्ज ग्रहण करते ही सभी थाना प्रभारियों की बैठक की और अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।