घर-घर जाकर लाभकारी योजनाओं से जनता को कराएं अवगत

घर-घर जाकर लाभकारी योजनाओं से जनता को कराएं अवगत
  • सहारनपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक का दृश्य।

सहारनपुर [24CN]। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रभारी चौ. जाकिर हुसैन ने कहा कि सभी कार्यकर्ता दिन-रात चुनाव की तैयारी में जुट जाएं तथा घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता से सीधा सम्पर्क करें तथा उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकारों द्वारा दी गई लाभकारी योजनाओं से अवगत कराने का काम करें।

चौ. जाकिर हुसैन आज यहां दिल्ली रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कुंवर बासित अली के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी 28 जनवरी से लगातार दौरा करेंगे और प्रत्येक वोटर से सीधा सम्पर्क करेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भाजपा के साथ तोडऩे का काम किया जाएगा।

मोर्चा के महानगर अध्यक्ष कमलजीत चुग ने कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर पार्टी की नीतियों व सरकारों द्वारा किए गए कार्यों से जनता को अवगत कराने का काम करेगा। इस दौरान जावेद गुर्जर, तौसीफ अहमद, जब्बार अहमद, साहिब सिंह, विवेक जैन, विपुल जैन, राहिल, अमन बाटला, अनस मुंडन, कलीम, सादाब अंसारी, तंजीम आलम, वसीम अहमद आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन तौकीर राणा ने किया।