shobhit University Gangoh
 

पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाएं: मलिक

पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाएं: मलिक
  • सहारनपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN]। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक का सहारनपुर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। जिला उपाध्यक्ष कुंवर वीरसिंह के निवास स्थान पर आयोजित कार्यक्र को सम्बोधित करते हुए जावेद मलिक ने कहा कि कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में जुट जाएं ताकि एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ को मजबूती प्रदान करती है तथा बूथ स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को जोडक़र उन्हें भाजपा सरकारों की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि यदि संगठन बूथ स्तर पर मजबूत होगा तभी हम विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर पाएंगे।

इससे पूर्व कंवरवीर व सुधीर पंवार द्वारा क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद अली का फूलमालाओं से स्वागत किया और पटका पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर व बुके भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष किसान मोर्चा सुधीर पंवार, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सय्यद सफी, हैदर, फैज, नितिन, अंशुल,रोहित हरवीर सिंह, देवेंद्र सिंह जुनेजा, जगदीश सिंह, सिकंदर वीर सिंह व सिख समाज के बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jamia Tibbia