पंचायती राज संगठन को मजबूत बनाएं कार्यकर्ता: फूल कुंवर

पंचायती राज संगठन को मजबूत बनाएं कार्यकर्ता: फूल कुंवर
  • सहारनपुर में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की बैठक को सम्बोधित करते प्रदेशाध्यक्ष फूल कुंवर।

सहारनपुर [24CN] । उत्तर प्रदेश राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व विधायक फूल कुंवर ने कहा कि संगठन का उद्देश्य पंचायतों को मजबूत करने के साथ-साथ उन्हें उनके अधिकारों से अवगत कराना है। पूर्व विधायक फूल कुंवर आज यहां कांग्रेस जिला कार्यालय पर आयोजित संगठन की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश प्रभारी तरूण त्यागी व प्रदेश महासचिव दीपक त्यागी ने कार्यकर्ताओं को संगठन की महत्ता व संगठन के लक्ष्यों के बारे में जानकारी देते हुए मजबूत बनाने की अपील की।

बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष संजय वालिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली, पूर्व जिलाध्यक्ष शशी वालिया, अशोक सैनी, गणेश दतत शर्मा, अरविंद पालीवाल, गौरव वर्मा, प्रीतम सैनी, इकराम खान, आरिफ मंसूरी, राजकुमार सैनी, शहजाद अलवी, जादोराम गुप्ता, अतुल प्रधान, राजेश प्रधान, नफीस प्रधान, मांगेराम प्रधान, जुलफान, महेंद्र, संदीप वालिया, सलीम अहमद, सुषमा, इशरत जहां, नूरजहां, नफीसा, कमलेश, सुलोचना, इंद्रा, रमेश, प्रभा, बबीता, अनीता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।