नकुड में खिचडी वितरित कर मनायी गयी मकर सक्रांति
- खिचडी वितरण कार्यक्रम मे उपस्थित बाल स्वंयसेवक
नकुड 15 जनवरी इंद्रेश। मकर सक्रांति के अवसर पर नगर मे विभिन्न सस्थाओ ने खिचडी वितरण किया।
राष्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर नगर की सरस्वती बस्ती व महाराणा प्रताप बस्ती में स्वंय सेवको को खिचडी वितरित की गयी। इस मोके पर संघ के पदाधिकारियों ने बच्चों को मकर सक्रांति के महत्व के बारे मे भी बताया गया।
इसके अलावा अघ्याना रोड पर शनिदेव मंदिर पर खिचडी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंिदर पर आयोजित इस कार्यक्रम में राहगिरो को खिचडी वितरित की गयी। कान्हा गौशाला नारायणपुर मे गोेवको ने गायो की सेवा की। गोसेवक अनिल सैनी ने बताया कि इस मौके पर गौशाला मे मकर सक्रांती मनायी गयी। गौशाला मे गायो को गुड , तिल , चैकर , चना का भोग लगाया गया।
