• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा, सिंध प्रांत में टकराई दो ट्रेनें; कम से कम 30 लोगों की मौत-कई घायल

  • June 7, 2021
पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा, सिंध प्रांत में टकराई दो ट्रेनें; कम से कम 30 लोगों की मौत-कई घायल
  • पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में आज सुबह-सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया है। सिंध के धारकी इलाके में दो ट्रेनें आपस में टकरा गई है। इस हादसे में अब तक कम से कम 30 लोगों की मौत हुई है। कई लोग इस दुर्घटना में घायल हुए हैं।

कराची । पड़ोसी देश पाकिस्तान में आज सुबह-सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। पाकिस्तान के सिंध प्रांत इलाके में दो ट्रेनें आपस में टकरा गई। इस हादसे में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है। पाकिस्तानी मीडिया ARY ने इसकी जानकारी दी है। इस रेल हादसे में कई लोग घायल हुए हुए हैं। पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में सोमवार को दो ट्रेनों की टक्कर में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। रेडियो पाकिस्तान ने रेलवे अधिकारियों के हवाले से बताया कि सर सैयद एक्सप्रेस, घोटकी शहर के पास रायती और ओबरो रेलवे स्टेशनों के बीच मिल्लत एक्सप्रेस से टकरा गई। अधिकारियों को आशंका है कि हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। इस टक्कर में अब तक कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है। बचाव और राहत कार्य जारी है। कई अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

यह हादसा घोटकी के पास हुआ है। जियो टीवी के मुताबिक, मिल्लत एक्सप्रेस की बोगियां अनियंत्रित होकर दूसरी ट्रैक पर जा गिरीं और सामने से आ रही सर सैयद एक्सप्रेस उससे टकरा गई. इस कारण बोगियों के टुकड़े हो गए। मिल्लत एक्सप्रेस की 8 बोगियां ट्रैक से उतर गई।

जियो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा तड़के 3 बजकर 45 मिनट पर हुआ है। हादसे के चार घंटे बीत जाने के बाद भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं और न ही हेवी मशीनरी अभी तक यहां पहुंचाई गई है। अभी भी कई यात्री बुरी तरह फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि कई यात्री ऐसे फंसे हैं जिन्हें ट्रेन काटकर ही वहां से निकाला जा सकता है।

बताया जा रहा है कि घायलों को ट्रैक्टर ट्रॉली के जरिए ले जाया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, साढ़े 9 बजे के आसपास मेडिकल टीम वहां पहुंचेगी और उसके बाद ही पता चल सकता है कि इस हादसे में कितना नुकसान हुआ है।

 


Post navigation

Prev
Next
‘खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी खलती है’, सोनिया गांधी का केंद्र पर हमला

‘खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी खलती है’, सोनिया गांधी का केंद्र पर हमला

  • March 3, 2026
‘होली पर आपत्तिजनक गाने न चलाएं, ना किसी को जबरन रंग न लगाएं’, बोले- CM योगी आदित्यनाथ

‘होली पर आपत्तिजनक गाने न चलाएं, ना किसी को जबरन रंग न लगाएं’, बोले- CM योगी आदित्यनाथ

  • March 3, 2026
ईरान के भीषण पलटवार से सुलग रहा मिडिल ईस्ट, अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा- इन देशों से तुरंत निकलो

ईरान के भीषण पलटवार से सुलग रहा मिडिल ईस्ट, अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा- इन देशों से तुरंत निकलो

  • March 3, 2026
भारत को यूरेनियम देगा कनाडा, 50 बिलियन डॉलर के व्यापार का लक्ष्य: PM मोदी

भारत को यूरेनियम देगा कनाडा, 50 बिलियन डॉलर के व्यापार का लक्ष्य: PM मोदी

  • March 2, 2026
ईरान पर हमले से भारत में हिंसा भड़कने का डर, गृह मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिखकर आगाह किया

ईरान पर हमले से भारत में हिंसा भड़कने का डर, गृह मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिखकर आगाह किया

  • March 2, 2026
ईरान ने कई देशों में बरसाईं मिसाइलें, इधर पीएम मोदी की अध्यक्षता में CCS की बैठक

ईरान ने कई देशों में बरसाईं मिसाइलें, इधर पीएम मोदी की अध्यक्षता में CCS की बैठक

  • March 2, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • तेहरान के ट्रैफिक कैमरे बने खामेनेई और टॉप के अधिकारियों की मौत की वजह, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा March 3, 2026
  • ‘जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं’, रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमले के बाद ट्रंप का यू-टर्न March 3, 2026
  • ‘खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी खलती है’, सोनिया गांधी का केंद्र पर हमला March 3, 2026
  • संजू सैमसन को लेकर कैफ ने कही दिल छू लेने वाली बात, साउथ अफ्रीका से मिली हार को किया याद March 3, 2026
  • ‘होली पर आपत्तिजनक गाने न चलाएं, ना किसी को जबरन रंग न लगाएं’, बोले- CM योगी आदित्यनाथ March 3, 2026
  • ईरान के भीषण पलटवार से सुलग रहा मिडिल ईस्ट, अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा- इन देशों से तुरंत निकलो March 3, 2026
  • कट्टरपंथी संदेशों से भरा जीशान का इंस्टाग्राम, खुद को बताया है इस्लामिक स्पीकर; गुलफाम पर भी 1 लाख का इनाम घोषित March 3, 2026
  • ‘रवि किशन नाच-गाकर पैसा कमा लेंगे, जब आपकी समृद्धि होगी तभी बाबा के पास कुछ आएगा’, गोरखपुर में बोले सीएम योगी March 3, 2026
  • होली पर 12 चौराहों पर यातायात पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, तीन सवारी व नाबालिग चालकों के काटे चालान March 2, 2026
  • सारंग सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन के रंगारंग कार्यक्रम में हंसी के गुब्बारे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल March 2, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez