प्रमुख बाजारों, धर्म स्थलों व चौराहों को किया सैनेटाइज

- सहारनपुर में प्रमुख बाजारों को सैनेटाइजेशन करते निगम के वाहन।
सहारनपुर [24CN]। कोरोना प्रभाव को पूरी तरह समाप्त करने तथा शहर को संचारी रोगों से बचाव के लिए रविवार को भी महानगर में युद्ध स्तर पर सैनेटाइजेशन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शहर के प्रमुख मंदिरों, मस्जिदों, गुुरुद्वारों व गिरजाघरों को सैनेटाइज करने के अलावा शहर के प्रमुख स्थानों व बाजारों को भी सैनेटाइज किया गया। शाम को रोस्टर के अनुसार वार्डो में फॉगिंग भी करायी गयी।
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर शासन की मंशा के अनुरुप रविवार को भी पूरे महानगर में युद्ध स्तर पर सैनेटाइजेशन अभियान चलाया गया। मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर के मुताबिक निगम के एक दर्जन वाहनों द्वारा घंटाघर से अभियान की शुरुआत कर महानगर के प्रमुख धर्मस्थलों को सैनेटाइज किया गया। इनमें हरिमंदिर आवास विकास, नारायण मंदिर गिल कॉलोनी, बागेश्वर मंदिर बेहट रोड़, श्री बालाजी धाम बेहट रोड, श्री साई मंदिर बेहट रोड, श्री भूतेश्वर मंदिर धोबीघाट, काली मंदिर मेला गुघाल, गुग्गा महाड़ी मानकमऊ, गुरुद्वारा नुमाईश कैंप व गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा गुरुद्वारा रोड, गुरुद्वारा शारदानगर, जामा मस्जिद चौक फव्वारा, मदरसा मजाहिर उलूम के अलावा चर्च कंपाउंड स्थित चर्च को सैनेटाइज किया गया।
इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान सभी प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, सभी बस अड्डो, मंडी समिति व मंडी समिति रोड, सभी सरकारी कार्यालय, ऑफिसर्स कॉलोनी,सभी अस्पताल तथा सभी प्रमुख चौराहों पर विशेष सैनेटाइजेशन अभियान चलाया गया। तोमर ने बताया कि रोस्टर के अनुसार शहर के वार्ड संख्या 57 सराय मरदान अली, वार्ड 34 इलाहीपुरा, वार्ड 58 दीनानाथ, वार्ड 60 हयात कालोनी, वार्ड 61 आजाद कॉलोनी, वार्ड 62 याहिया शाह, वार्ड 63 साबरी का बाग, वार्ड 64 वुड सीजनिंग प्लांट व वार्ड 50 हकीकत नगर में फॉगिंग करायी गयी।