shobhit University Gangoh
 

‘सिस्टम में बड़ी गड़बड़ी… निर्वाचन आयोग ने भी समझौता कर लिया’, राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाया महाराष्ट्र चुनाव का मुद्दा

‘सिस्टम में बड़ी गड़बड़ी… निर्वाचन आयोग ने भी समझौता कर लिया’, राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाया महाराष्ट्र चुनाव का मुद्दा
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अमेरिका पहुंच चुके हैं। अमेरिकी शहर बोस्टन स्थित ब्राउन विश्वविद्यालय में राहुल गांधी ने छात्रों के एक सत्र को संबोधित किया। इसमें उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव व निर्वाचन आयोग की पारदर्शिता का मुद्दा उठाया। राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग ने समझौता कर लिया है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों पर सवाल

अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव में वहां के वयस्कों से अधिक लोगों ने मतदान किया। चुनाव आयोग ने शाम को साढ़े पांच बजे मतदान के आंकड़े जारी किए। शाम 5:30 से 7:30 के बीच 65 लाख मतदाताओं ने मतदान किया। मगर यह शारीरिक रूप से संभव नहीं है।राहुल गांधी ने तर्क दिया कि एक वोट डालने में लगभग 3 मिनट का समय लगता है। अगर आप थोड़ी सी भी गणित लगाएंगे तो इसका अर्थ यह हुआ कि रात दो बजे तक लोगों की लाइन लगी रही होगी। मगर ऐसा नहीं हुआ।

कानून बदलने का लगाया आरोप

राहुल गांधी 20 अप्रैल को अमेरिका पहुंचे। यहां इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने उनका स्वागत किया। एक्स पोस्ट में पित्रोदा ने लिखा, “राहुल गांधी, आपका अमेरिका में स्वागत है! युवाओं, लोकतंत्र और बेहतर भविष्य की आवाज। आइए सुनें, सीखें और साथ मिलकर निर्माण करें।”
राहुल गांधी यहां एनआरआई समुदाय के सदस्यों, पदाधिकारियों और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के सदस्यों से भी बातचीत कर सकते हैं। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा के बारे में जानकारी दी।उन्होंने लिखा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 21 और 22 अप्रैल को अमेरिका के रोड आइलैंड में ब्राउन यूनिवर्सिटी का दौरा करेंगे। वे एक भाषण देंगे और छात्रों से बातचीत करेंगे। पिछले साल सितंबर महीने में भी राहुल गांधी ने अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा की थी।

Jamia Tibbia