खेल दिवस के रूप में मनाया मेजर ध्यान चंद का जन्मदिवस

- सहारनपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी।
सहारनपुर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की 118वीं जयंती खेल दिवस के रूप में मनाई गई। सहारनपुर के स्पोट्र्स स्टेडियम में आयोजित बालक-बालिका हॉकी प्रतियोगिता में सरस्वती विहार स्कूल ने प्रथम व डीएवी स्कूल ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
स्थानीय स्पोट्र्स स्टेडियम में आयोजित खेल दिवस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी चौ. नीरपाल सिंह ने खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज ऐसे महान खिलाड़ी की जयंती है जो हॉकी खेल का नाम युगों-युगों तक अमर कर गया है। उन्होंने कहा कि हमें खेल दिवस पर प्रेरणा लेनी चाहिए कि राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी खेल का नाम बुलंदियों पर रहे। इसके लिए हमें ग्रास रूट से लेकर स्कूल कालेजों में कड़ी मेहनत करनी चाहिए।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने सभी खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में अम्पायर दीपक शर्मा, निखिल, आसिफ मौहम्मद रहे। इस दौरान जिला हॉकी संघ के सचिव फुरकान अहमद, जिला उपाध्यक्ष यशपाल सिंह पुंडीर, कोषाध्यक्ष नवीन चंद शर्मा, ईश्वर सिंह मुखिया, अनु बजाज, राष्ट्रीय खिलाड़ी उषा, किरण, वैशाली आदि मौजूद रहे।