पुंछ में बड़ा हादसा, मिनी बस के खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत, कई घायल

पुंछ में बड़ा हादसा, मिनी बस के खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत, कई घायल
  • हादसे के तुरंत बाद ही सेना पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य चलाया गया। बताया जा रहा है कि छह लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी जबकि चार गंभीर रूप से घायल लोगों ने अस्पताल या फिर रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

पुंछ: जिला पुंछ में आज सुबह हुई सड़क दुर्घटना में करीब दस लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हैं। घायलों का इलाज जिला पुंछ अस्पताल में चल रहा है। जम्मू संभाग के जिला पुंछ में नियंत्रण रेखा से सटे सब्जियां इलाके में आज सुबह एक मिनी बस खाई में लुढ़क गई। हादसे के तुरंत बाद ही सेना, पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य चलाया गया। बताया जा रहा है कि छह लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी जबकि चार गंभीर रूप से घायल लोगों ने अस्पताल या फिर रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अभी भी कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

वहीं उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुंछ सड़क हादसे पर अपना गहरा दुख जाहिर करते हुए मृतकों के परिजनों को राहत राशि के तौर पर पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने पुंछ के साब्जियां में हुई इस सड़क दुर्घटना में घायल हुए अन्य यात्रियों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। अपने अपने ट्वीटर हैंडल पर इस दुर्घटना पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि मैं पुंछ के साब्जियां में घटित सड़क दुर्घटना में हुई मौतों से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना है। इसी के साथ उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।