महिला यात्रियों की सुरक्षा और सम्मान बनाए रखना वाहन चालकों का नैतिक दायित्व: मिश्रा

- सहारनपुर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित कायज़्क्रम का दृश्य।
सहारनपुर [24CN] । सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवतज़्न) आर. पी. मिश्रा ने वाहन चालकों से अपील की कि महिला यात्रियों को यात्रा के दौरान सीट उपलब्ध करायी जाए तथा ऐसा वातावरण बनाया जाए कि महिला यात्री अपने आपको सुरक्षित महसूस करे। सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवतज़्न श्री मिश्रा आज राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह के क्रम में परिवहन निगम के कायज़्शाला में निगम चालकों, परिचालकों तथा टैम्पो, टैक्सी, ई-रिक्शा वाहन चालकों के साथ एक जागरूकता कायज़्शाला को संबोंधित कर रहे थे। जिसमें सभी वाहन चालकों, परिचालकों से अपील की गयी कि महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये एवं उनके सम्मान को बनाये रखा जायें। उन्होने सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा व उनके सम्मान के लिये सभी प्रकार के प्रयास किये जाने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि यह न केवल वाहन चालकों का नैतिक दायित्व है बल्कि वैधानिक कतज़्व्य भी है। इसके अतिरिक्त महिला हेल्पलाईन नम्बर 1090 (वूमेन पावर हेल्पलाईन) सभी वाहनों पर स्पष्ट रूप से सामने लिखा होना चाहिए। उन्होने कहा चालक और परिचालकों का व्यवहार महिलाओं के प्रति सहयोगात्मक एवं मृदु होना चाहिए, जिससे कोई महिला यात्री भयभीत व असुरक्षित महसूस न कर सके।
कायज़्शाला को सम्बोधित करते हुये सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक जगदीश प्रसाद द्वारा भी निगम के चालकों से अपील की गयी कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान हम सबका कतज़्व्य है, महिला यात्रियों को सुरक्षित तरीके से उनके गन्तव्य तक पहुँचाना हर चालक-परिचालक का दायित्व है। इसके अतिरिक्त परिवहन निगम की बसों का सड़क सुरक्षा मानकों यथा सीट बेल्ट, बेक मिरर, बेक लाईट, फाग लाईट व रैट्रोरिफ्लेक्टिव टेप लगे होना का सत्यापन भी किया गया तथा जिन वाहनों में उपरोक्त सुरक्षा मानक नहीं थे, उनहें सही कराने के लिये सम्बन्धित को निदेज़्शित किया गया। कायज़्क्रम में सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) कपिल देव सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवतज़्न) आर. पी. मिश्रा, यात्री/मालकर अधिकारी खेमानन्द पाण्डेय एवं बड़ी संख्या में परिवहन निगम के चालक परिचालक एवं अन्य यात्री वाहनों के चालक शामिल हुए।