महताब आजाद को मिला शांति दूत सम्मान 2021

- महताब आजाद
देवबंद [24CN]: नगर के युवा लेखक, राष्ट्रवादी कवि डा0 महताब आजाद को साहित्यिक संस्थाओं द्वारा आनलाइन आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पर काशी काव्य संगम (बिहार) द्वारा ’शांति दूत सम्मान, राष्ट्रीय श्रेया क्लब बैंगलोर द्वारा वैभव सम्मान, कवि वाणी कविता काव्य पाठ समिति (मध्यप्रदेश) द्वारा जगमग ज्योति साहित्य सम्मान, कवि साहित्य सागर, गया (बिहार) द्वारा सूर्रजा सम्मान 2021 सम्मान से नवाजा गया। डा0 महताब आजाद ने सम्मान मिलने पर साहित्यिक संस्थाओं का आभार जताया और कहा कि इस तरह के सम्मान से उन्हे ऊर्जा मिलती हैं।
डा0 महताब आजाद की इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पत्रकार अशोक गुप्ता, मा0 मुमताज अहमद, विनोद निराश, ओमवीर सिंह, वरिष्ठ लेखक कमल देवबंदी, अब्दुल्ला उस्मानी, मा0 शमीम किरतपुरी, दिलशाद खुशतर, मशरुर ठेकेदार, डा0 शिबली इकबाल, तनवीर अजमल, अरशद सिद्दीकी, सुहैल अकमल, सूरज तिवारी, हलचल देवबंदी, डा0 नदीम सलीम आदि ने बधाई देते हुऐ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।