इस वर्ष भी तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन करेगा महिला मंडल

इस वर्ष भी तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन करेगा महिला मंडल
  • भारत विकास परिषद महिला मंडल की बैठक को सम्बोधित करती महिला वक्ता

देवबंद [24CN] : भारत विकास परिषद मेन शाखा देवबंद महिला मंडल की एक बैठक का आयोजन मंडल संयोजिका मेघा अग्रवाल के मौहल्ला  छिंपीवाड़ा स्थित आवास पर किया गया।

बैठक में महिलाओं को सम्बोधित करते हुऐ मंडल संयोजिका मेघा अग्रवाल ने कहा कि महिला मंडल इस वर्ष भी तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन करेगा। इस वर्ष कार्यक्रम वैश्विक महामारी कोरोना को ध्यान में रखते हुए सूक्ष्म रूप से केवल परिषद परिवार का रहेगा। महिला मंडल अन्य सेवा कार्य जैसे गौशाला मे गौ सेवा वृक्षारोपण, निर्धनों को भोजन वितरण कार्यक्रम आदि सभी कार्य समय पर संपन्न होते रहेंगे। कहा कि महिला मंडल गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी सेवा कार्य सुचारू रूप से जारी रखेंगा। बैठक में रितिका मंगल, रश्मि चौधरी, शिप्रा सिंघल, आंकाक्षा गुप्ता, मोनिका सिंघल, आरती सिंघल, दिव्या तायल ,धीरज सोनी दीपिका वर्मा, पूजा वर्मा, आदि महिला सदस्य मौजूद रही।


विडियों समाचार