नंदपुर में महिला कांग्रेस ने चलाया मनरेगा बचाओ अभियान

नंदपुर में महिला कांग्रेस ने चलाया मनरेगा बचाओ अभियान
  • सहारनपुर में गांव नंदपुर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महिला कांग्रेस की पदाधिकारी।

सहारनपुर। गाँव नंदपुर में श्रीमती पंकज सैनी के आवास पर मनरेगा बचाओ अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती भारती त्यागी एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी के नेतृत्व में संचालित किया गया।

कार्यक्रम में भारी संख्या में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान सीता भारद्वाज, अन्दलीब इरम, रीता बब्बर, उपमा सिंह, रेखा धीमान, शर्मिष्ठा, रुखसार, पूजा, राखी व प्रीति सहित अन्य महिलाएँ उपस्थित रहीं। सभी ने मनरेगा योजना के संरक्षण, इसके महत्व और ग्रामीण जनकल्याण में इसकी भूमिका पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की एकजुटता एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। आयोजन के माध्यम से ग्रामीण हितों की रक्षा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के समर्थन में महिला कांग्रेस की सक्रिय भूमिका को रेखांकित किया गया।