पार्टी के सभी लोगों साथ लेकर चलेंगे: महेंद्र

पार्टी के सभी लोगों साथ लेकर चलेंगे: महेंद्र

सहारनपुर । भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी ने कहा कि वह पार्टी के सभी लोगों को साथ लेकर चलेंगे। निष्ठा व लगन से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान दिया जाएगा।

शुक्रवार को शाकंभरी देवी जाते समय कुछ समय के लिए कस्बे में रुके जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह सैनी व कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन राजपाल जुड्डा का पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। श्रीमनकामेश्वर महादेव शिव मंदिर पर एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी ने कहा कि वह पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे। कार्यकर्ताओं व आमजन के लिए उनके द्वार हर समय खुले रहेंगे। कोई भी व्यक्ति निसंकोच होकर अपनी बात उनके समक्ष रख सकता है। स्वागत करने वालों में मंडल अध्यक्ष दुबे सिंह कांबोज, विकास गुप्ता, अंकित वर्मा, मांगेराम शर्मा राजन, संदीप रोहिला, पंडित भुवनेश्वर प्रसाद बड़थ्वाल, विकास राठौर, ऋषिपाल सैनी, संजीव सिघल, भीमसेन गुप्ता, योगेश धीमान, परविदर राणा, कन्हैया गुप्ता, राजकुमार गुप्ता व श्रीकांत सैनी आदि शामिल रहे।

Jamia Tibbia