जनहित कार्यो को सोशल मीडिया के माध्यम से जनता को बताना है: महेन्द्र सैनी

- नवनियुक्त भाजपा जिला संयोजक सोशल मीडिया गतिविधि विभाग अध्यक्ष का स्वागत करते भाजपाई
देवबंद [24CN]: भाजपा जिला संयोजक सोशल मीडिया गतिविधि विभाग के नवनियुक्त जिला संयोजक विवेक तायल व मीडिया विभाग के नवनियुक्त जिला सहसंयोजक का स्वागत पटका पहनाकर जिलाध्यक्ष डॉ महेंद्र सैनी ने अपने निवास पर किया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह सैनी ने कहा की आने वाला समय चुनावी समय है इन चुनावों में सोशल मीडिया का एक महत्वपूर्ण स्थान होगा। हमें विपक्ष के नकारात्मक व भ्रामक चीजों को तथ्यों के साथ बेनकाब करते हुए भाजपा सरकार द्वारा किये गए जनहित कार्यो को सोशल मीडिया के माध्यम से जनता को बतानी है। कहा कि 2022 में भारतीय जनता पार्टी पिछले कार्य काल से अधिक सीटें जीतेगी, वह सहारनपुर विधानसभा की सभी सीटें भाजपा की होगी।
नवनियुक्त जिला संयोजक सोशल मीडिया गतिविधि विभाग विवेक तायल ने कहा कि आने वाला समय सोशल मीडिया का है। चुनाव में सबसे महत्वपुर्ण सोशल मीडिया पर प्रबंधन रहेगा। सोशल मीडिया पर विपक्ष के नकारात्मक प्रचार को समाप्त कर भाजपा द्वारा किये गये जनहित कार्यो का व्यापक प्रचार प्रसार करना है तथा प्रबंधन ही सोशल मीडिया गतिविधि विभाग का मुख्य कार्य होगा। स्वागत करने वालो में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, जिला महामंत्री वीरेंद्र सिंह पुंडीर, जिला सह मीडिया प्रभारी नितिन गुप्ता, वैभव अग्रवाल आदि मौजूद रहे ।