पुण्यतिथि पर किया महेंद्र भल्ला का भावपूर्ण स्मरण

- सहारनपुर में पूर्व मंत्री महेंद्र भल्ला के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपाई।
सहारनपुर [24CN] । समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रख्यात समाजवादी चिंतक व मुरादाबाद मंडल विकास निगम के पूर्व चेयरमैन महेंद्र भल्ला की 24वीं पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया तथा महेंद्र भल्ला के आदर्शों व सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए सपा को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। स्थानीय अम्बाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन की अगुवाई में महेंद्र भल्ला के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्व. महेंद्र भल्ला आम आदमी की आवाज थे जिन्होंने सदैव जुल्म व ज्यादती के खिलाफ जाति-धर्म की भावनाओं से ऊवर उठकर संघर्ष किया तथा शोषित व पीडि़त लोगों को न्याय दिलाने काम किया।
उन्होंने कहा कि चाहे उषा धीमान कांड हो या माया त्यागी कांड, महेंद्र भल्ला ने अग्रणी भूमिका निभाकर न्याय दिलाने का काम किया था। उन्होंने कहा कि महेंद्र भल्ला के आदर्शों व सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए समाजवादी पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान सपा महानगर अध्यक्ष मो. आजम शाह, जिला उपाध्यक्ष हसीन कुरैशी, लोकतंत्र सेनानी राकेश गुप्ता, सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष महजबी खान, इंजी. विजेश शर्मा, वेदपाल पटनी, चौ. अब्दुल गफूर, रामकुमार धीमान, चौ. प्रीतम सिंह सहित भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।