नकुड बार संघ के चुनाव मे महावीर सिंह अध्यक्ष व राजेंद्र सिंह महासचिव निर्वाचित हुए
- नकुड बार ऐसोसिएशन के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में उधमसिंह गुट ने बाजी मार ली है। महावीर सिंह अध्यक्ष व राजेंद्र सिंह चौहान महासचिव निर्वाचित हुए है।
नकुड [इंद्रेश त्यागी]। शनिवार को हुए बार ऐसोसिएशन के इस चुनाव मतदान के बाद हुई मतगणना में महीपाल सिंह गुट को करारी शिकस्त मिली। उधमसिंह गुट के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी महावीर सिंह को 61 मत लेकर अध्यक्ष चुने गये हैं। जबकि उनके प्रतिद्वंद्धि विनोद पाल को 57 मतो पर संतोष करना पडा। जबकि महासचिव पर इसी गुट के राजेंद्र सिंह चौहान ने 75 मत हासिल कर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्धि ओमप्रकाश सैनी को मात्र 43 वोट मिले।
गौरतलब है कि बार संघ उपाध्यक्ष, सहसचिव व कोषाध्यक्ष पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है। विगत वर्ष महीपाल सिंह गुट ने दोनो पदो पर जीत हासिल की थी। पंरतु इस बार प्रतिद्वंद्ध गुुट ने उनके अरमानो पर पानी फेर दिया।