भरत विहार जैन मंदिर में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न
- सहारनपुर में भगवान महावीर का जन्मोत्सव मनाते श्रद्धालु।
सहारनपुर। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर, भरत विहार में भगवान महावीर का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल अभिषेक एवं शांतिधारा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
सायंकालीन कार्यक्रम में 64 ऋद्धि-सिद्धि मंत्रों से युक्त वर्धमान स्तोत्र पाठ एवं दीप अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने 64 दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान महावीर के उपदेशों का स्मरण किया तथा विश्व शांति की कामना की। मंदिर अध्यक्ष मनीष जैन ने बताया कि दीप अर्चना का उद्देश्य अज्ञानता के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाना है। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित चंद्रभान द्वारा मंगलाचरण से हुआ। इस अवसर पर मनीष जैन, अमित जैन, मनोज जैन, अर्चित जैन, संदीप जैन, महेश चंद जैन, प्रवीण जैन, रेखा जैन, आशीष जैन, डॉ. आकाश जैन, राकेश जैन, उज्ज्वल जैन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
