Mahashivratri 2021 Horoscope: वृश्चिक राशि वालों की चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी, लेकिन आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं

Mahashivratri 2021 Horoscope: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज का पंचांग
दिन: गुरुवार, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल।
आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
आज का दिशाशूल: दक्षिण।
आज का पर्व एवं त्योहार: महाशिवरात्रि व्रत।
विशेष: महानिषीद काल (रात्रि के 11:45 बजे से रात्रि के 12:35 बजे तक), बुध कुंभ राशि में।
आज की भद्रा: दोपहर 02:40 बजे से रात्रि के 02:50 बजे तक।
राशिफल
मेष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
वृष: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
मिथुन: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।
कर्क: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।
सिंह: ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। संयम से काम लें।
कन्या: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में जोखिम न उठाएं। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
तुला: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम साथर्क होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। मातृ पक्ष से तनाव मिल सकता है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संयम से काम लें।
वृश्चिक: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। कुछ पारिवारिक एवं कुछ व्यावसायिक तनाव रहेगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मित्र या किसी रिश्तेदार के सहयोग से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।
मकर: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।
कुंभ: बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक योजना फीलीभूत होगी। पिता अथवा धर्मगुरु से भी आपेक्षित सहयोग मिलेगा।
मीन: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यावसायिक प्रयासों को गति मिलेगी।