प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
  •  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शिव चैक शाखा के तत्वावधान में महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने शिव शंकर की नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

देवबंद [24CN] : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रणखंडी रोड स्थित सभागार में हुए कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि ब्रह्माकुमारी बहने अपने त्याग और तपस्या के बल पर समाज सेवा का कार्य कर रही है। विधायक बृजेश सिंह ने बेटियों को बेटों की तरह ही समान शिक्षा व सम्मान देने पर जोर देते हुए कहा कि बेटी शिक्षित होगी तो ही हमारा समाज शिक्षित होगा तथा राष्ट्र उन्नति कर सकेगा।

राजयोगिनी संगीता बहन ने समाज में नारी के महत्व को बताया तथा शिव महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि शिव कल्याणकारी और सर्व आत्माओं के पिता हैं। छुटमलपुर से आई पिंकी बहन ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रत का संचालन ब्रह्माकुमारी पारुल ने किया। इस दौरान भाजपा नगराध्यक्ष विपिन गर्ग, दीपकराज सिंघल, अशोक गुप्ता, डा. कांता त्यागी, अरविंद कुमार, मनीषा, शिवानी, अंकुर, दीपक, संतोष शिमला, कमलेश, अनीता, मधुलिका तंवर, डा. डीके जैन, शशि त्यागी, लक्की वर्मा, अधिवक्ता भूदत्त शर्मा,  आदि मौजूद रहे।