कलेक्ट्रेट बार में धूमधाम से मनाई गई महर्षि कश्यप जयंती

कलेक्ट्रेट बार में धूमधाम से मनाई गई महर्षि कश्यप जयंती
  • सहारनपुर में दी कलक्ट्रेट बार प्रांगण में आयोजित कश्यप जयंती कार्यक्रम को सम्बोधित करता वक्ता।

सहारनपुर। दी कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन में भगवान महर्षि कश्यप की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने उनके जीवन, विचारों और सृष्टि निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। बार सभागार मंे आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सृष्टि के रचयिता भगवान महर्षि कश्यप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बार एसोसिएशन के महासचिव चैधरी सर्वोत्तम सिंह एडवोकेट ने कहा कि महर्षि कश्यप को सृष्टि का मूल माना जाता है। उन्होंने कहा देव, दानव, राक्षस, यक्ष और गंधर्व सहित समस्त सृष्टि का उद्गम महर्षि कश्यप से ही माना जाता है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए प्रकृति में संतुलन बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। बार एल्डर्स कमेटी चेयरमैन संजीव ठाकुर और चैधरी कृपाल सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए महर्षि कश्यप के आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया।

ठाकुर ज्ञान सिंह पुंडीर और चैधरी हुकम सिंह वर्मा ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता की सबसे अधिक आवश्यकता है, जो महर्षि कश्यप के संदेशों में स्पष्ट रूप से झलकती है। प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय समाज पार्टी उत्तर प्रदेश, शीशपाल कश्यप ने कहा, आज हम सभी ने महर्षि कश्यप जी के चरणों में पुष्प अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया है। यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं के सहयोग से यह कार्यक्रम इतने उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिनमें अधिवक्ताओं और अन्य प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इसके साथ ही जलपान का भी आयोजन किया गया, जहां सभी अधिवक्ताओं ने आपसी सौहार्द के साथ सहभागिता की। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर संजीव कुमार, महासचिव सरोत्तन सिंह, राहुल कश्यप, बृजमोहन कश्यप, शीशपाल कश्यप, चंद्रपाल कश्यप, राजेश कश्यप, दीपक कश्यप, सोहनलाल कश्यप, हरिनाम, भीम चैधरी, जयपाल कश्यप सहित अनेक अधिवक्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Leave a Reply