• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Maharashtra Lockdown: महाराष्ट्र में आज से लॉकडाउन जैसी पाबंदियां, जानें क्या रहेगा बंद- क्या खुला

  • April 14, 2021
Maharashtra Lockdown: महाराष्ट्र में आज से लॉकडाउन जैसी पाबंदियां, जानें क्या रहेगा बंद- क्या खुला
  • उद्धव ठाकरे ने कहा कि लॉकडाउन जैसी पाबंदियों के लगे रहने तक पूरे राज्य में सीआरपीसी की धारा 144 भी लागू रहेगी। इसके तहत सार्वजनिक स्थान पर पांच या उससे ज्यादा लोगों के एक साथ जमा होने पर रोक है।

मुंबई : महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी सरकार ने राज्य में बुधवार रात आठ बजे से कर्फ्यू  लगाने का एलान किया है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सार्वजनिक गतिविधियों पर पूरी रोक रहेगी। सरकार ने राज्य में कोरोना के बदतर होते हालात को देखते हुए यह फैसला किया है। पिछले एक दिन में देश भर में सामने आए 1.85 लाख नए मामलों में से अकेले 60 हजार से ज्यादा केस महाराष्ट्र में मिले हैं। महाराष्ट्र के हालात को देखते हुए लॉकडाउन लगाने की आशंकाएं जताई जा रही थीं।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इंटरनेट मीडिया के जरिए राज्य के लोगों को संबोधित करते हुए पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा तो नहीं की, लेकिन 15 दिनों के लिए कर्फ्यू लगाने का एलान किया। बुधवार की रात आठ से कर्फ्यू प्रभावी होगा और एक मई की सुबह सात बजे तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ‘लॉकडाउन जैसी’ पाबंदियों के लगे रहने तक पूरे राज्य में सीआरपीसी की धारा 144 भी लागू रहेगी। इसके तहत सार्वजनिक स्थान पर पांच या उससे ज्यादा लोगों के एक साथ जमा होने पर रोक है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में लॉकडाउन शब्द का इस्तेमाल नहीं किया। उद्धव ठाकरे ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ एक बार फिर युद्ध शुरू हो गया है। महामारी के चलते राज्य की स्वास्थ्य सुविधाओं पर दबाव बढ़ गया है।

उन्होंने कहा कि एक महीने के लिए हर गरीब और जरूरतमंद को राज्य सरकार तीन किलोग्राम गेहूं और दो किलोग्राम चावल देगी। उन्होंने केंद्र सरकार से ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की सप्लाई बढ़ाने की भी अपील की।

इनको होगी अनुमति 

– कर्फ्यू के दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं को छूट, दवा की दुकानें खुली रहेंगी, दवा और खाने की होम डिलिवरी भी होगी

– आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए ही परिवहन की सुविधाएं चालू रहेंगी, ई-कॉमर्स कंपनियों और निर्माण स्थलों पर काम की छूट

– खुले मैदान में राजनीतिक रैलियों में 200 हो सकेंगे शामिल, हॉल में क्षमता के 50 फीसद लोगों को ही अनुमति

इन पर रहेगी रोक

– धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक आयोजनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध

– सैलून, स्पा, स्कूल, कॉलेज, निजी कोचिंग सेंटर, समुद्र तट, क्लब, स्विमिंग पूल, जिम, सिनेमा हाल रहेंगे बंद

– फिल्म, टीवी धारावाहिकों और विज्ञापनों की शूटिंग पर रहेगी पाबंदी

 


Post navigation

Prev
Next
‘कायर और समझौतावादी’: अमेरिकी वित्त मंत्री Scott Bessent के बयान पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा प्रहार

‘कायर और समझौतावादी’: अमेरिकी वित्त मंत्री Scott Bessent के बयान पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा प्रहार

  • March 7, 2026
‘माफी मांगता हूं, अब पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेंगे’; ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा बयान

‘माफी मांगता हूं, अब पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेंगे’; ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा बयान

  • March 7, 2026
मथुरा से किडनैपिंग, जबरन धर्म परिवर्तन और खिलाया गया गोमांस, 14 साल बाद कट्टरपंथी के चंगुल से ऐसे छूटी पीड़िता

मथुरा से किडनैपिंग, जबरन धर्म परिवर्तन और खिलाया गया गोमांस, 14 साल बाद कट्टरपंथी के चंगुल से ऐसे छूटी पीड़िता

  • March 7, 2026
‘जब रोकेंगे तो रुक जाएंगे, लेकिन…’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने शुरू की धर्मयुद्ध यात्रा

‘जब रोकेंगे तो रुक जाएंगे, लेकिन…’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने शुरू की धर्मयुद्ध यात्रा

  • March 7, 2026
राम रहीम से जुड़ी बड़ी खबर, पत्रकार हत्याकांड में हाईकोर्ट ने किया बरी

राम रहीम से जुड़ी बड़ी खबर, पत्रकार हत्याकांड में हाईकोर्ट ने किया बरी

  • March 7, 2026
अखिलेश यादव का बड़ा बयान, ‘हम सब लोग मिलकर नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री…’

अखिलेश यादव का बड़ा बयान, ‘हम सब लोग मिलकर नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री…’

  • March 7, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘कायर और समझौतावादी’: अमेरिकी वित्त मंत्री Scott Bessent के बयान पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा प्रहार March 7, 2026
  • ‘माफी मांगता हूं, अब पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेंगे’; ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा बयान March 7, 2026
  • मथुरा से किडनैपिंग, जबरन धर्म परिवर्तन और खिलाया गया गोमांस, 14 साल बाद कट्टरपंथी के चंगुल से ऐसे छूटी पीड़िता March 7, 2026
  • ‘जब रोकेंगे तो रुक जाएंगे, लेकिन…’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने शुरू की धर्मयुद्ध यात्रा March 7, 2026
  • गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमत तो अखिलेश यादव ने बीजेपी को लिया आड़े हाथ March 7, 2026
  • केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM March 7, 2026
  • राम रहीम से जुड़ी बड़ी खबर, पत्रकार हत्याकांड में हाईकोर्ट ने किया बरी March 7, 2026
  • योगी सरकार की फ्री कोचिंग स्कीम का जलवा, अभ्युदय योजना के 6 अभ्यर्थियों का UPSC परीक्षा में चयन March 7, 2026
  • कार्यकताओं-नेताओं की पीड़ा सुन जब नीतीश कुमार बोले- ‘मै हूं न…’, क्या दबाव में लिया फैसला? March 7, 2026
  • अखिलेश यादव का बड़ा बयान, ‘हम सब लोग मिलकर नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री…’ March 7, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez