महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की तारीखों का हुआ ऐलान, 20 नवंबर को वोटिंग और 23 नवंबर को होगी काउंटिंग

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की तारीखों का हुआ ऐलान, 20 नवंबर को वोटिंग और 23 नवंबर को होगी काउंटिंग

नई दिल्ली: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का कुछ देर में ऐलान होने वाला है। यहां आपको पूरे शेड्यूल की जानकारी मिलेगी। चुनाव आयोग आज दोनों राज्यों का शेड्यूल जारी करेगा, जिसमें वह नामांकन, नाम वापस लेने की तारीख के साथ ही पोलिंग और चुनाव परिणाम के तारीखों के बारे में बताएगा।

महाराष्ट्र और झारखंड में कितने वोटर? चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने बताया

चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र में 9 करोड़ 63 लाख वोटर होंगे। यहां 5 करोड़ पुरुष वोटर हैं। यहां एक लाख पोलिंग बूथ पर वोट पड़ेंगे। महाराष्ट्र के हर बूथ पर करीब 960 वोटर होंगे। मुंबई में पोलिंग बूथ बढ़ाए गए हैं।

राजीव ने बताया कि झारखंड में 2 करोड़ 60 लाख वोटर हैं। यहां एक करोड़ 31 लाख पुरुष वोटर हैं और एक करोड़ 29 लाख महिला वोटर हैं।  झारखंड में 29 हजार 562 बूथ पर वोट पड़ेंगे। झारखंड के हर बूथ पर 881 वोटर होंगे।

महाराष्ट्र में कितनी विधानसभा सीटें?

महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं, जिसमें बहुमत के लिए 145 सीट चाहिए होती हैं। 2019 के चुनाव में बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54, कांग्रेस को 44 और अन्य को 29 सीटें मिली थीं।

झारखंड में कितनी विधानसभा सीटें?

झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं। पिछले चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को 30 सीटें और बीजेपी को 25 सीटें मिली थीं, जबकि 26 सीटें अन्य दलों के खाते में गई थीं। जेएमएम चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।


विडियों समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *