महाराणा प्रताप की जयंती सादगी से मनाई

देवबंद [24CN] :  सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था दिशा द्वारा शिक्षक नगर में महाराणा प्रताप की जयंती सादगी से मनाई गई। कार्यकर्ताओं द्वारा महाराजा के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उनके जीवन कार्यों का बखान किया गया।

शिक्षक नगर में मंजू पंवार के आवास पर हुए कार्यक्रम में संयोजक शुभलेश शर्मा ने कहा  कि महाराणा प्रताप अदम्य साहस, अद्भुत शौर्य, बलिदान और स्वाभिमान के प्रतीक थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मातृभूमि, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अर्पण किया। उनके जैसा वीर बलिदानी और देशभक्त बहुत कम मिलते हैं। मंजू पंवार ने कहा कि महाराणा प्रताप से दुश्मन थर-थर कांपते थे।

अध्यक्ष बिजेंद्र गुप्ता ने कहा कि हम सबकों वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जीवन गाथा अपने बच्चों को भी सुनानी चाहिए। ताकि युवा पीढी उनके आदर्शाे सिद्धांतों को अपनाते हुए आजीवन दूसरों की मदद कर सके। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति देने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। इस मौके पर कोरोना के खात्मे को प्रार्थना भी की गई।