महानुभाव पंथ के महंत का किया भव्य स्वागत

महानुभाव पंथ के महंत का किया भव्य स्वागत
  • सहारनपुर में महानुभाव पंथ के महंत की पूजा करते श्रद्धालु।

सहारनपुर [24CN] । महानुभाव पंत के कविश्वर कुल के कुलभूषण महंत नागराज बाबा जी उपाख्य बाईजी का आज सहारनपुर आगमन पर पंथ से जुड़े श्रद्धालुओं द्वारा भव्य सम्मान किया गया। स्थानीय श्रीकृष्ण ज्ञान मंदिर में आयोजित महानुभाव पंथ के कविश्वर महंत नागराज बाबाजी उपाख्य श्रीबाईजी का आज भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात मंदिर के संचालक अनूप मुनि ने गुरू पूजन किया। इस दौरान महंत मुरारीमल बाबाजी, महंत दिवाकर बाबाजी, महंत माधे व्यास बाबाजी, महंत गाजापुरकर बाबाजी, महंत संतराज दादा शाहपुरकर, महंत अमोल दादा कोहलेकर सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।