shobhit University Gangoh
 

घने कोहरे में भिडे मैजिक और ट्रैक्टर ट्राली, कोई चोटिल नहीं

घने कोहरे में भिडे मैजिक और ट्रैक्टर ट्राली, कोई चोटिल नहीं
  • सवेरे घने कोहरे के कारण ट्रैक्टर ट्राली व मैजिक वाहन की टक्कर हो गई। गनीमत रही कि इसमें कोई चोटिल नहीं हुई। हालांकि दोनों वाहनों को काफी नुकसान हुआ है।

देवबंद [24CN] :  सोमवार की सवेरे कोहरे की वजह से नगर के भायला रेलवे फाटक के समीप गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली व मैजिक वाहन में आमने सामने की टक्कर हो गई। स्पीड हल्की होने की वजह से दोनों वाहनों के चालकों को चोट नहीं आई। लेकिन टक्कर होने से मैजिक और ट्रैक्टर के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस का कहना है कि किसी भी वाहन चालक की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Jamia Tibbia