मदरसो व स्कूलों ने छात्रों को चंद्रयान तीन की लेंडिगं लाईव दिखाने के आदेश की धज्जियो उडाई

नकुड 24 अगस्त इंद्रेश। नकुड के अधिकांश विद्यालयो में शासन प्रशासन के आदेशो का कोई असर नहीं होता। शासन के विद्यालयो व मदरसो मे चंद्रयान 3 की लेंडिगं लाईव दिखाने के आदेशो को इन विद्यालयों व मदरसो ने धता बता दिया।
प्रदेश सरकार ने सभी विद्यालयो व मदरसो को शाम साढे पंाच बजे से साढे छः बजे तक दुबारा खोलकर बच्चो को चंद्रयान 3 की लाईव लेंिडंग दिखाने के आदेश दिये थे। ताकि बच्चो को अंतरिक्ष के विषय में जानकारी मिल सके। पंरतु लगभग सभी मदरसो तथा स्कूलो ने इन आदेशो की परवाह नहीं की। बच्चो को चंद्रयान तीन की लाईव लेंडिगं दिखाना तो दूर स्कूल व मदरसे खुले तक नहीं। जिससे बच्चे एक ऐतिहासिक घटना के गवाह बनने से वंचित रहे गये। मात्र एक विद्यालय आरएन टैगोर ने बताया कि 23 अगस्त को शाम को मौसम ठीक न होने के कारण बच्चो को चंद्रयान की लेंडिंग दिखाने को कार्यक्रम टाल दिया गया था ।हालंाकि 24 अगस्त को बच्चो को लेंिडंग की रिर्कोडिंग दिखयी गयी।
गौरतलब है कि कुछ मदरसो को प्रदेश का अल्पंसख्यक विभाग बाकायदा ऐड भी देता है। इन मदरसो व स्कूलो के बच्चो को सरकार से छात्रवृत्ति भी दी जाती है। इस घटना ने प्रशासन व शिक्षा विभाग की पोल खोलकर रख दी है। एसडीएम अजय कुमार अंबस्ट ने कहा कि उन्हे इसकी जानकारी ही नहीं है। भाजपा के नगर अध्यक्ष राकेश वर्मा ने कहा कि वे इसकी जानकारी विधायक को देंगे।