महिलाओं को किया उनके अधिकारों के प्रति जागरूक

- सहारनपुर में नानौता में महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक करती पुलिसकर्मी।
नानौता। नानौता नगर पंचायत व पुलिस विभाग की टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक कर सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई गई विभिन्न हेल्पलाईन नम्बरों के बारे में भी जानकारी दी।
नानौता नगर पंचायत में चेयरमैन रूमाना अफजाल खान की अध्यक्षता में आयोजित महिला सशक्तिकरण बैठक में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई गई विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में भी जागरूक किया। बैठक में कस्बे की विभिन्न महिलाओं ने अपनी समस्याओं से चेयरमैन रूमाना अफजाल खान व पुलिसकर्मियों को अवगत कराया। इस पर चेयरमैन ने सभी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। बैठक में कस्बे की अनेक महिलाएं मौजूद रही।