महिला शक्ति यात्रा निकालकर किया लोगों को जागरूक

- सहारनपुर में कांग्रेस की महिला शक्ति यात्रा में शामिल महिलाएं।
सहारनपुर [24CN]। जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने महिला शक्ति यात्रा निकालकर लोगों को कांग्रेस की नीतियों व आगामी चुनाव घोषणा पत्र के सम्बंध में जानकारी प्रदान की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली, महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा, पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू व पूर्व सभासद सुखविंदर कौर के नेतृत्व में महिला शक्ति यात्रा शुभारम्भ पुल खुमरान भगतसिंह चौक स्थित अमर शहीद भगतसिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण करके किया गया।
महिला शक्ति यात्रा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा ने कहा कि आज महिलाओं का जनसैलाब कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के साथ सड़क पर आकर लड़ाई लडऩे का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं, के नारे को यथार्थ में बदलते हुए सैंकड़ों महिलाएं सड़क पर उतर आई हैं जो प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी वाली सरकार बनाएगी। पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू व पूर्व सभासद सुखविंदर कौर ने आरोप लगाया कि बाबाजी जब बलात्कारियों को संरक्षण देते हैं तो महिलाओं की सुरक्षा कैसे करेंगे।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में हिंदू युवा वाहिनी के नेता महिलाओं से बलात्कार की बात करते हैं। योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर उनके खिलाफ क्यों नहीं चलता। उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण महिलाओं का जीना दुभर हो गया है। अब कांग्रेस की सरकार बनने पर ही आम जनता चैन की नींद सोएगी। महिला शक्ति यात्रा में रजनी जाटव, विमला, बालेश, उपमा सिंह, अलीशा, पायल, सुदेश, तनिष्क, रजनी एडवोकेट, जरीना, पूनम, मनीष त्यागी, आरिश सिद्दीकी, राजा फरीद, सौरभ भारद्वाज, प्राणनाथ, धर्मपाल जोशी, अश्विनी शर्मा, सचिन, राहुल आदि मौजूद रहे।