कालेज की छात्राओं को किया जागरूक

- सहारनपुर में छात्राओं को महिला अधिकारों की जानकारी देती पुलिसकर्मी।
सहारनपुर [24CN]। थाना सदर बाजार पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत कर्मचंद चंडीप्रसाद आर्य कन्या इंटर कालेज में छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं व युवतियों के साथ होने वाली छेड़छाड़ पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाकर गांव-गांव व स्कूल-कालेजों में महिलाओं व छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का अभियान चला रखा है। इसी कड़ी में आज थाना सदर बाजार पुलिस ने गिल कालोनी स्थित केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कालेज में पहुंचकर छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उपनिरीक्षक सविता चौधरी व आरक्षी चित्रा द्वारा छात्राओं को जागरूक करते हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी तथा पम्पलेट वितरित किए गए।