नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नागरिकों को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक
- सहारनपुर में चिलकाना में स्वच्छता की शपथ लेते नागरिक।
चिलकाना। सुलतानपुर चिलकाना नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत पॉलिथीन से होने वाले नुकसान व गीले तथा सूखे कूड़े के पृथककरण के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया।
प्राथमिक विद्यालय सुलतानपुर, प्राथमिक विद्यालय चिलकाना व डीटीएस इंटर कालेज के अलावा मौहल्ला जाकिर हुसैन में नाटक टीम के सदस्य योगेश शर्मा, पूजा शर्मा, मनोज खन्ना, रामकिशन भारती व धीरत बतरा ने लोगों को जागरूक किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता जायर हुसैन चांद ने नागरिकों व व्यापारियों से अपील की कि प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग न करें और सभी कूड़े को नियत स्थान पर ही डालें ताकि नगर को स्वच्छ रखा जा सके ताकि नगरवासी बीमारीमुक्त रहें। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी इसरार अंसारी, डीटीएस इंटर कालेज के प्रबंधक मौ. मुंतजीर, मौ. यूनुस कुरैशी, मरगूब अंसारी, नगर पंचायत के लेखा लिपिक अशोक कुमार, सहायक लेखा लिपिक मौ. नसीम, स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी अब्दुल राजिक आदि मौजूद रहे।
