विश्व जनसंख्या दिवस पर रैली निकालकर किया जागरूक

- सहारनपुर में विश्व जनसंख्या दिवस जागरूकता रैली में शामिल महिलाएं।
सहारनपुर [24CN]। पीएसआई संस्था के तत्वावधान में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के अंतर्गत जनजागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। जिला महिला चिकित्सालय में आयोजित विश्व जनसंख्या दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि नगर विधायक राजीव गुम्बर ने फीता काटकर किया। तत्पश्चात पीएसआई इंडिया के पदाधिकारियों ने अतिथियों का पुष्प व विश्व परिवावर जनसंख्या दिवस की कैप पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनसंख्या इतनी अधिक है कि उसने कई देशों की जनसंख्या को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि रोजगार व जीवन यापन करने वाले साधन एक सीमा तक ही मिल सकते हैं। जब जनसंख्या कम होगी तो वे साधन सभी लोग हासिल नहीं कर पाएंगे तथा जीवन यापन करना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए सभी को दो बच्चे पैदा कर उनकी अच्छी परवरिश करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि दो से अधिक बच्चे होंगे तो हम उनकी परवरिश अच्छी तरह नहीं कर पाएंगे।
सीएमओ डा. संजीव मांगलिक ने कहा कि जनसंख्या इतनी बढ़ गई है कि जीवनयापन करना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए सरकार द्वारा कुछ अंतराल दिवस बनाए गए हैं जिससे लोगों को परिवार नियोजन की सेवा का लाभ दिया जा सके। तत्पश्चात मुख्य अतिथि नगर विधायक राजीव गुम्बर ने हरी झंडी दिखाकर विश्व जनसंख्या दिवस रैली का शुभारम्भ किया। रैली में आशा, ममता व पीएसआई इंडिया की टीम ने महानगर के विभिन्न गली मौहल्लों में जाकर लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया।