shobhit University Gangoh
 

नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर किया नाम रोशन

नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर किया नाम रोशन
  • सहारनपुर में नीट परीक्षा में सफलता हासिल करने में खुशी मनाते परिजन।

सहारनपुर [24CN]। महानगर के गुरूद्वारा रोड निवासी कीरत पाल सिंह चावला ने ऑल इंडिया स्तर पर एनईईटी यूजी की परीक्षा में 16 लाख बच्चों में से 2157 रैंक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि गुरूद्वारा रोड निवासी विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े समाजसेवी डा. एम. पी. सिंह चावला के बेटे डा. कीरतपाल सिंह चावला ने ऑल इंडिया स्तर पर सम्पन्न हुई परीक्षा में एनईईटी यूजी में 720 अंकों में से 665 अंक हासिल किए। परीक्षा में कुल 16 लाख परीक्षार्थियों ने भागीदारी की थी जिनमें से कीरतपाल सिंह चावला ने 2157 रैंक हासिल की। कीरतपाल सिंह चावला की सफलता की सूचना मिलते ही परिजनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।

Jamia Tibbia