मां भवानी सेवा संस्था ने भी किया पौधारोपण

- सहारनपुर में पौधारोपण करते मां भवानी सेवा संस्था के पदाधिकारी।
सहारनपुर [24CN] । कोरोना महामारी के दौरान लागू किए गए लॉकडाउन में गरीब व बेसहारा लोगों की मदद के लिए आगे आने वाली संस्था मां भवानी सेवा संस्था ने अब पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के लिए मिसाल कायम की है। भूतेश्वर रोड स्थित मां भवानी सेवा संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कोरोनाकाल में जहां भूखे व असहाय लोगा तथा जानवरों की भूख मिटाई है। उसके लिए लगातार सूखे राशन से लेकर अलग-अलग प्रकार के भोजन व फलों का वितरण किया गया। इसी कड़ी में संस्था द्वारा बिना किसी सरकारी फंड या सहायता के क्षेत्र में हरे फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया है। संस्था सचिव विशाल कश्यप ने कहा कि पर्यावरण केा संतुलित बनाए रखने के लिए बड़े पैमाने पर विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया है।
उन्होंने कहा कि पौधे तो रोप दिए जाते हैं लेकिन पौधे रोपने के बाद इनकी देखरेख कोई नहीं करता। जबकि रोपे गए पौधों की देखरेख करना बहुत जरूरी है तभी पौधा बड़ा होकर लोगों को फायदा देता है। उन्होंने बताया कि आक्सीजन की कमी को देखते हुए संस्था द्वारा कई प्रजाति के पौधे रोपे गए हैं। इस दौरान प्रवीण कुमार, विजय सैनी, विशाल कश्यप, हर्ष गांधी, ऋतेश, आशु सैनी, आशुतोष वर्मा, अभिनव वर्मा, सागर कपिल, अमन कुमार आदि मौजूद रहे।