मां भगवती महा नवमी को सभी सिद्धि व शक्तियां करती है प्रदान: स्वामी कालेन्द्रानंद

मां भगवती महा नवमी को सभी सिद्धि व शक्तियां करती है प्रदान: स्वामी कालेन्द्रानंद
  • सहारनपुर में खेत्री नवरात्रों को बड़ी यमुना नहर में विसर्जित करने जाती श्रद्धालु महिलाएं।

सहारनपुर। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि मां भगवती महा नवमी को सभी सिद्धि व शक्तियां प्रदान करती हैं। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज  राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में नवरात्रि महोत्सव में महा नवमी पूजन खेतड़ी विसर्जन अवसर पर श्रद्धालुओं को ज्ञान की अमृत वर्षा कर रहे थे। इससे पूर्व शारदीय नवरात्रि में महानवमी पूजा में मां भगवती की अष्टधातु की मूर्ति का विधिवत पूजन स्नान कर मां भगवती का दुर्गा सहस्त्रनाम स्तोत्र से मां अभिषेक किया गया और भगवती का दिव्य श्रृंगार किया गया और भोग अर्पण कर आरती उतारी गई।

मां भगवती का विधिवत पूजन कर महानवमी पूजन किया गया और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसके बाद सभी महिलाओं ने खेत्री नवरात्रों को अपने सिरों पर धारण कर बड़ी यमुना नहर में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज के सानिध्य में विधिवत विसर्जन किया और वहां सबको प्रसाद वितरण किया गया। नवरात्रि महिमा का वर्णन करते हुए स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने कहा कि मां भगवती आदि शक्ति नौ रूपों में प्रकृति का रूप है। खेत्री नवरात्रि भी श्रम दिव्य प्रकृति का रूप है जो यह दर्शाते हैं समस्त चराचर मां भगवती में ही निवास करता है और भगवती ही सबका सृजन पालन एवं संहार करती हैं।

इस अवसर पर रमेश शर्मा, राजेंद्र धीमान, अश्विनी काम्बोज, रविंद्र चैधरी, नरेश त्यागी, प्रेम चंदेल, नरेश चंदेल, उमा, गीता, राखी, करुणा, शैलेश, वर्षा, किरण, बबली आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।