shobhit University Gangoh
 

गांव में धीरे-धीरे परवान चढ़ा प्यार, फिर थाने में कबूल हुआ निकाह, कुछ ऐसी है प्रेम कहानी

एक युवक- युवती का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि आखिर में पुलिस को थाने में ही उनका निकाह कराना पड़ा।

उत्तर प्रदेश में सहारपुर जनपद के एक गांव में एक युवक- युवती का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि आखिर में पुलिस को थाने में ही उनका निकाह कराना पड़ गया। काफी समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।
बता दें कि मंगलवार को यह मामला थाने पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को दोनों के परिजनों को थाने में ही बुलवा लिया। इसके बाद दोनों के परिजनों की रजामंदी के बाद थाने में ही उनका निकाह करा दिया गया।

कार्यवाहक थाना प्रभारी ओमेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि कस्बे के मोहल्ला मजहर हसन निवासी मुमताज के पुत्र शमीम और महबूब की पुत्री गुलिस्ता का पिछले कुछ समय से आपस में प्रेम प्रसंग चल रहा था। शमीम के परिजन इस प्रेम प्रसंग से नाराज थे, जबकि गुलिस्ता शमीम से ही निकाह करना चाहती थी। प्रेमी युगल के प्रेम प्रसंग की जानकारी एक दिन पूर्व थाने में पहुंची तो पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाकर बात की। शमीम के पिता इस रिश्ते से खुश नहीं थे। पुलिस और कस्बे के जिम्मेदार लोगों ने शमीम के पिता को समझाया और दोनों के निकाह के लिए राजी कर लिया। दोनों के परिजनों की रजामंदी के चलते थाने में ही निकाह करा दिया गया।

Jamia Tibbia